पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोसी गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर सालभर तक इज्जत से खेलता रहा। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। बिरादरी की पंचायत में भी युवक इस युवती को अपनाने के लिए राजी नहीं हुआ। प्रेमी युवक की दगाबाजी की शिकायत हुई युवती ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर पड़ोसी गांव के एक युवक का आना जाना था। घर आने-जाने के दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बना लिया। करीब सालभर तक वह जल्द शादी कर लेना का दिलासा देकर उसकी इज्जत से खेलता रहा। इसकी भनक घरवालों को लगी, तो उन्होंने दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया। मंगनी के तय तिथि पर युवती के परिजन पहुंचे तो युवक ने दहेज के बहाने शादी से इंकार कर दिया। युवक की बातें सुनते ही युवती के परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर आई युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसओ पूरामुफ्ती को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।