फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी की रंजिश में युवक पर झोंका फायर

Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
प्रधानी व कोटे की रंजिश के चलते युवक पर गांव के ही एक दबंग ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर की आवाज सुन कर आस पास मौजूद लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। भुक्त भोगी ने लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुड़िया डोली गांव निवासी उमेश अग्रहरि इलाहाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता है। उमेश बुधवार को अपने घर आया हुआ था। गुरुवार को वह गांव के ही गयाबोध के दरवाजे पर बैठा हुआ था। आरोप है कि गांव के ही भइयन पांडेय प्रधानी की रंजिश को लेकर अपने दो साथियों के साथ आया और उमेश से गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर तीनों ने जमकर मारा पीटा।

इसी बीच भइयन ने तमंचा निकाल कर उमेश पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर भाग निकले। भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी 100 नंबर कंट्रोल रूम को देन चाहा लेकिन फोन नहीं उठने के कारण बात नहीं हो सकी। एसओ कौशाम्बी का कहना है कि मामला मेरे सज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कोई मामला मेरे पास आया तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें