फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता को जिंदा जलाने का प्रयास

Fri, 17 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 विश्व हिन्दू परिषद के नेता के साथ हुई मारपीट को लेकर संगठन के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा कर गिरफ्तारी की आवाज उठाई है।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद बुधवार को अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी बीच गिरसा निवासी धीरज कुमार अपने साथियों के साथ कार्यालय में चढ़ कर नेता से गाली गलौज करने लगा और विरोध करने पर बुरी तरह से मारा पीटा। पास में रखा 1300 रुपए भी छीन लिया।

आरोप लगाया कि उसने बाइक से पेट्रोल निकाल कर आग लगाने का प्रयास किया। शोर गुल सुन कर आसपास मौजूद लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर गाली गलौज करते हुए भाग निकले। नेता प्रदीप ने यह बात अपने संगठन के लोगों से बताई। प्रदीप लिखित तहरीर सिंघिया पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा टालमटोल किये जाने पर नेताओं ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन कर आनी मांगें एसपी से बताई। प्रदीप ने आरोप लगाया कि सिंघिया में धर्मांतरण का खेल चल रहा है।  इस मौके पर संगठन के लाल सिंह, दीपक पाण्डेय, शालू तिवारी, रामेश शर्मा, उपेंद्र, राकेश गौतम, विजय, पिंटू केशरवानी, चंद्र भान, संदीप कुमार, शम्भू नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें