फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल की लाइन ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

Fri, 01 Jun 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा थाने के अमीना का पुरवा गांव में बुधवार की सुबह अपने नलकूप की लाइन ठीक कर रहे युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि शट डाउन लेने के बावजूद बिजली विभाग ने आपूर्ति चालू कर दी थी।  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


अमीना का पुरवा गांव में 24 मई की रात आए तूफान में  पोल टूटने से लाइन खराब हो गई थी। इससे गांव के वीरेन्द्र (38) पुत्र स्व.अमरनाथ के सबमर्सिबल की लाइन खराब हो गई थी। बुधवार को कर्मचारी फाल्ट दुरुस्त करने आए थे। उनके साथ वीरेन्द्र भी लाइन ठीक कराने में लगा था। वीरेन्द्र की पत्नी किरन का आरोप है कि फाल्ट दुरुस्त होने के बाद उसके पति ने अपने सबमर्सिबल की आूपर्ति जोड़ने के लिए कहा तो पावर हाउस से आए लोगों ने सुविधा शुल्क की मांग की।

सुविधा शुल्क नहीं देने पर विद्युत कर्मी  नलकूप की लाइन जोड़ने से इंकार करते हुए वापस चले गए। बृहस्पतिवार को वीरेन्द्र ने उपकेंद्र पर फोन कर शट डाउन मांगा। आपूर्ति बंद हुई तो वह लाइन सही करने के लिए पोल पर चढ़ गया। इस बीच दोबारा आपूर्ति चालू कर दी गई। नतीजतन वीरेंद्र करंट की चपेट में आ गया। लोग उसे अस्पताल ले जाते कि इससे पहले उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि वीरेन्द्र का भाई सुरेन्द्र मेरठ में नौकरी करता है। उसके आने पर विद्युत कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन


वीरेन्द्र के घरवालों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्वामीनाथ, इंस्पेक्टर पश्चिम शरीरा

मुझसे या फिर मेरे लाइनमैन से किसी ने शट डाउन नहीं लिया था। चांदेराई गांव में लाइन की खराबी के चलते सुबह 10 बजे लाइनमैैन ने शट डाउन लिया। आपूर्ति बंद होने के बाद उसने लाइन चालू कराया। महज दो मिनट का शट डाउन लिया गया था।
विज्ञापन

चंद्रिका मौर्या, अवर अभियंता, पश्चिम शरीरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें