फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप, विधायक की गाड़ी से कुचल युवक की मौत

Fri, 01 Jun 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूरामुफ्ती इलाके में बृहस्पतिवार की रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मारे गए युवक के परिजनों ने विधायक की सफारी गाड़ी से हादसा होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने एक टवेरा गाड़ी के चालक को पकड़ा है।
विज्ञापन


महगांव निवासी सूरज उर्फ सोनू पासी (27) बृहस्पतिवार की रात दस बजे बाइक से इलाहाबाद की ओर जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार टवेरा ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देकर भाग रही टवेरा को पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया। हालांकि परिजनों का कहना है कि टक्कर किसी विधायक लिखी सफारी गाड़ी ने मारी थी। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें