फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने लूटी युवती की अस्मत

Sun, 15 Oct 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती की आबरू पड़ोसियों ने ही लूट ली। घटना के बाद तहरीर देने पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया। इंसाफ के लिए युवती ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 18 सितंबर की रात घर में अकेली थी। पति के साथ अन्य परिजन रिश्तेदारी में गए थे। आधी रात दीवार फांदकर घर के भीतर मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और सोते समय विवाहिता का मुंह दबाकर उसे बंद कमरे में उठा ले गए। इसके बाद धमकाते हुए युवकों ने उसकी अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद दरिंदे किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

दूसरे दिन घर लौटे पति को पड़ोसी युवकों की करतूत बताई तो वह सन्न रह गया। आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने गांव के ही दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें