फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा हाईवे पर दुर्घटना में दो युवक घायल

Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू कस्बे के चार युवक वृंदावन दर्शन करने के बाद दिल्ली घूमने चले गए। दिल्ली से लौटते वक्त नोएडा के आगे हाईवे पर कार को डीसीएम ने ओवर टेक के दौरान टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी मनीष सिंह पटेल (25) पुत्र शीतला प्रसाद पटेल ने नई कार खरीदी है। उसने अपने दोस्त अभिषेक मिश्रा उर्फ सुन्नू (24) निवासी सिराथू, हिमांशू केशरवानी (23) पुत्र लखन लाल निवासी गुलामीपुर और अच्छे केशरवानी उर्फ डिस्को (22) निवासी मंझनपुर रोड सिराथू के साथ वृंदावन दर्शन करने जाने की योजना बनाई। तीन दिन पूर्व चारों लोग कार में सवार हो कर दर्शन करने के लिए गए। बताते हैं कि युवकों ने वृंदावन दर्शन करने के बाद दिल्ली घूमने का मन बना लिया।

ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि मंगलवार की रात ए लोग दिल्ली से घर लौट रहे थे। कार मनीष चला रहा था। देर रात तकरीबन ढाई बजे नोएडा से तकरीबन 40 किलोमीटर आगे बढ़ा था। तभी ओवर टेक करने के दौरान डीसीएम चालक की लापरवाही से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अभिषेक मिश्रा एवं हिमांशु केशरवानी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मनीष और अच्छे बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगोें एवं पुलिस की मदद से घायलों को नोएडा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि  हिमांशु की हालत में तो सुधार हो रहा है। पर, अभिषेक के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक  बनी हुई है। घटना की सूचना पर परिजन भागकर नोएडा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें