फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने किशोरी को मौत के घाट उतारा

Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में आनर किलिंग का सनसनीखेज मामला चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि कालेज में पढ़ने वाले एक युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध हो गया था।  गैर बिरादरी के युवक के साथ प्रेम संबंध की जानकारी होने पर परिजनों ने किशोरी को मौत के घाट उतार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पइंसा के पुलिस चौकी अफजलपुर वारी क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी और एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। दोनों के बीच चल रहा प्रेम संबंध कालेज से होता हुआ पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। जब यह बात परिजनों को पता चली तो उन्होंने किशोरी के घर के बाहर जाने पर पाबंदी लगा दिया। जानकारोें का कहना है कि किशोरी ने परिजनों की तानाशाही देख विद्रोही तेवर दिखाना शुरू किया तो परिजनों ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

चर्चा है कि परिजनों ने योजनाबद्ध तरीके से किशोरी को एक जुलाई को मौत के घाट उतारकर शव का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे किसी को कानोे कान भनक नहीं लग पाए। पर, एकाएक किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत चर्चा का विषय बन गई। युवक अपनी प्रेमिका के मारे जाने से बेहद तनाव में है। पर, वह खुलकर उसके परिजनाें की काली करतूत का भांडा फोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर एसओ अनिल सिंह का कहना है कि घटना पुलिस के संज्ञान में नहीं है। इस बाबत पुलिस अपने स्तर से पता कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें