फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली निविदाओं को लेकर ऊहापोह में बालू कारोबारी

Sun, 15 Oct 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
जिले में खुले 11 बालू घाटों के टेंडर को लेकर कारोबारियों में संशय बरकरार है। इन घाटों का आवंटन कर दिया जाएगा या री-टेंडरिंग कराई जाएगी। इसे लेकर कारोबारी परेशान हैं। फिलहाल डीएम ने खुले टेंडरों की पत्रावली तलब कर जांच शुरू कर दी है। एक-दो दिन के भीतर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस साल जिले में बालू घाटों की ई-टेंडरिंग एमएसटीसी संस्था द्वारा कराई गई थी। संस्था का मानना था कि प्रत्येक घाट के पांच बड़े टेंडरदाताओं के बीच ऑनलाइन बोली कराकर घाटों का आवंटन किया जाएगा। चार दिन पहले टेंडर ओपेन हुआ तो संस्था सकते में आ गई। 11 बालू घाटों पर महज एक-एक टेंडर ही पाए गए जबकि दो बालू घाटों पर दो-दो टेंडर पड़े हैं। दो-दो टेंडर वाले घाटों पर तो एमएसटीसी द्वारा ऑनलाइन बोली लगवाई जाएगी पर एक-एक टेंडर वाले घाटों पर बोली नहीं हो सकेगी। ऐसे में गेम प्रशासन के पाले में जाता दिख रहा है। अब डीएम द्वारा एक-एक टेंडर वाले बालू घाटों का आवंटन किया जाएगा या रि-टेंडरिंग कराई जाएगी। इसे लेकर संशय की स्थिति बनी है।

शनिवार शाम डीएम मनीष कुमार वर्मा ने खुले पट्टों की पत्रावली खनन निरीक्षक से तलब कर ली है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन के भीतर डीएम मामले का निस्तारण कर देंगे। इसे लेकर कारोबारियों में उहापोह मचा है। बहरहाल एक-एक टेंडर वाले बालू घाटों पर रि-टेंडरिंग कराई गई तो मिला हुआ घाट कारोबारियों के हाथों से निकलना तय है। पिछली बार ई-टेंडरिंग में चूके कारोबारी इस बार टेंडर लेने के लिए तैयार बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें