फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 15 Feb 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। बीमारी से तंग युवती ने बुधवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों ने शव फांसी पर लटका देखा तो दंग रह गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के शिवाला उत्तर थोक मोहल्ला में रहने वाला विन्देश्वरी प्रसाद बिहार प्रान्त स्थित ईट भट्ठे में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी सतनी बच्चों के साथ रहती थी। गुरुवार की सुबह सतनी नींद से जगी तो उसकी बेटी सुषमा (20) का शव फांसी से लटक रहा था। बेटी की लाश देख सतनी दहाड़े मारकर रोने लगी तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई। घरवालों ने बताया कि सुषमा मानसिक तौर पर बीमार रहती थी। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने की वह लोग उसका सही से इलाज नहीं करा पा रहे थे। इसी को लेकर घर में कलह रहती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें