फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में हुआ दोआबा की लाडली का सौदा

Fri, 27 Oct 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दोआबा की एक युवती का सौदा महीने भर पहले पानीपत में हुआ। बहकावे में लेकर उसके दूर के रिश्तेदारों ने तीस हजार में लाडली को बेच दिया। दरिंदे के चंगुल में फंसी युवती महीने भर बाद घर लौटी और रिश्तेदारों की करतूत परिजनों को बताई। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कोखराज एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कौशाम्बी में मानव तस्करों का एक बड़ा गिरोह अर्से से सक्रिय है। पहले तो जबलपुर, राजस्थान, महोबा के लोगों को बुलाकर रकम लेने के बाद युवतियों का सौदा कर देते हैं। इस पर दाल नहीं गली तो भोली-भाली युवतियों के परिजनों को पैसे का लालच देकर उनकी लाडली का सौदा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को पुलिस के सामने आया तो अफसर भी सन्न रह गए। कोखराज इलाके की एक युवती महीने भर पहले बुआ के घर गई थी। बताया कि इसी दौरान दूर के रिश्तेदार उसे घुमाने के बहाने पानीपत ले गए और दरिंदे के हाथ तीस हजार रुपये लेकर सौदा कर लिया। इसके बाद युवती को छोड़ थोड़ी देर बाद आने की बात कर चले गए।

दरिंदें के चंगुल में फंसी बेबस युवती लाचारी में दरिंदे के सामने सब कुछ सौंप दिया। बंधक बनाकर युवक उसके साथ महीने भर मनमानी करता रहा। 22 अक्तृूबर को दरिंदे के चंगुल से छूृटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। रिश्तेदारों की करतूत सुन घर वालों के होश उड़ गए। मंगलवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत एसपी से की। मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने फिलहाल ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है। कहा कि यदि शिकायत आई है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें