फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

Sat, 24 Feb 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के दरवेशपुर गांव में ससुरालियों ने एक विवाहिता को जलाकर मार डाला। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतका की मां ने पति समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के असोथर थाना स्थित बुहारामऊ गांव की उमा देवी पुत्री हनुमंतलाल का विवाह तीन साल पहले दरवेशपुर निवासी देवेन्द्र पांडेय पुत्र दयाशंकर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उसे कई बार मारापीटा गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों में पंचायत हुई। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। उमा की मां रामकली की मानें तो गुरुवार ससुरालियों ने उसकी बेटी को जलाकर मार डाला। इसके पीछे दहेज अथवा अन्य कोई बात वादिनी नहीं बता पा रही है। उसने मृतका के पति, सास, देवर व जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि विवाहिता जलकर मरी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता खाना बनाते वक्त आग से जल गई थी। इलाज के लिए ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

ट्रेन से उतरते वक्त पोल से टकराया युवक, गंभीर
मनौरी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम एक युवक ट्रेन से उतरते समय पोल से टकरा गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कानपुर शहर के बर्रा इलाके का रहने वाला अशोक कुमार गौतम पुत्र रवींद्र गौतम शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए चरवा स्थित अपनी रिश्तेदारी में ट्रेन से आ रहा था। शाम करीब पांच बजे मनौरी स्टेशन के पास ट्रेन स्लो होते ही तो युवक उतरने लगा। इस दौरान वह पटरियों के किनारे लगे पोल से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उठाकर सूचना एंबुलेंस को दी। घायल के परिजनों को खबर करने के साथ ही युवक को इलाहाबाद एसआरएन भेज दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें