फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक पर पति ने ही की थी विवाहिता की हत्या

Sat, 24 Nov 2018 12:36 AM IST
kaushambi
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता को अवैध संबंधों के शक पर उसके पति ने ही मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। विवाहिता  गुरुवार सुबह भोर में पति के साथ खेत गई थी। वहां गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस शुरूआती जांच में ही घटना को दहेज हत्या मानने के लिए तैयार नहीं हुई। संदिग्ध लगने पर पति को हिरासत में लेकर उससे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पति ने अवैध संबंधों का शक होने पर अपनी बीवी की हत्या की थी। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी आए दिन शौच के बहाने देर रात बाहर जाती थी। कई लोगों से उसकी नजदीकी थी। इसका विरोध करने पर झगड़ा करती थी। इसीलिए मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

 घटना के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि विवाहिता की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसका पति भी पास में ही पड़ा था। उसके पैर और हाथ पीछे करके बंधे हुए थे। ऐसे में अब सवाल यह है कि अपना पैर  कोई भी खुद बांध लेगा। पर, हाथ पीछे करके कैसे बांधेगा। साफ है कि किसी ने पति का हाथ बांधा होगा। हाथ किसने बांधा ? इस सवाल का जवाब पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें