मनियर। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर दक्षिणी निवासी संजय यादव पुत्र स्व. बहादुर यादव के घर में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे शाम को पटाखे की छिटकी चिंगारी से आग लग गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि संजय के बच्चे खेलते समय पटाखे बजा रहे थे। पटाखे से छिटकी चिंगारी मकान के सामने रखे गए पुआल पर जा गिरी और आग पकड़ लिया। अभी घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसके बाद आग कि लपटें निकलने लगी। परिजनों ने हो हल्ला मचाया। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले सब कुछ जल कर राख हो गया।