फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों में लगाई सेंध

Sun, 15 Oct 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी के आलमपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने सेंध काटकर दो घरों से नकदी, जेवर समेत तकरीबन ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने के बाद भुक्तभोगियों ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पिपरी के अलमापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता किसानी से परिवार का गुजर-बसर करता है। रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह परिवार के साथ खा-पीकर घर के भीतर सो रहा था। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे। उसी समय चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया। पीछे की दीवार में सेंध काटकर घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखी संदूक पार कर दी। वीरेंद्र के मुताबिक संदूक में तीस हजार नकदी के साथ ही तकरीबन 80 हजार रुपए कीमत के जेवरात थे।

इसके बाद चोर पड़ोसी ओमप्रकाश साहू के घर पहुंचे। इसके भी घर में सेंध काटकर चोर घुस गए। चोरों ने यहां से भी 45 हजार नकदी के साथ तकरीबन 50 हजार रुपए के जेवरात उड़ा दिए। दोनों के घरों से चोरों ने लगभग ढाई लाख का माल पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर घर के भीतर बिखरा सामान देख भुक्तभोगियों के होश उड़ गए। बस्ती से बाहर अमरूद की एक बाग में दोनों के संदूक व बिखरे हुए कपड़े बरामद किए गए। भुक्तभोगियों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई। एसओ अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें