फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धदशा में विवाहिता की मौत

Sun, 13 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्धदशा में  भदवां गांव की एक विवाहिता की रविवार की दोपहर मौत हो गई। घर के भीतर धन्नी से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाने की चर्चा है। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव की रहने वाली मंजू देवी (22) की शादी सालभर पहले भदवां गांव के इंद्रजीत से हुई थी। रविवार की सुबह घर के लोग खेत पर काम करने गए थे। घर मंजू देवी और उसकी ननद थी। बताया जाता है कि मंजू अपने कमरे में थी। देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो ननद ने उसे आवाद देकर बाहर बुलाने की कोशिश की। काफी देर आवाज देने के बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली, तो युवती भाभी को बुलाने उसके कमरे में चली गई। जहां उसका शव फंदे से लटकता देख वह चीखने-चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। खेत में काम कर रहे परिवार के लोग भी घटना की जानकारी होते ही भागकर आए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के मायकेवालों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर लग रहा है कि घरेलू कलह के कारण विवाहिता ने खुदकुशी की है। मायकेवालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें