करारी इलाके में मंगलवार की दोपहर सरेराह युवती के साथ सगे भाइयों ने गैंगरेप का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवती को धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची युवती ने आपबीती भाई को बताई। देर शाम पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार की दोपहर पड़ोसी के घर जा रही थी। इसी दौरान सुनसान गली में पहले से घात लगाकर बैठे युवक अकेली देख उसे दबोच कर खंडहर की ओर खींच ले गए। इसके बाद मुंह दबाकर दरिंदगी का प्रयास करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख युवती आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। युवती की चीख सुन गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
युवकों के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती भाई को बताई। देर शाम युवती को लेकर थाने पहुंचे भाई ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस आरोपी राजिश और उसके भाई गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी परिवार के लोगों का आरोप है कि मोबाइल चोरी में पीड़िता के भाई पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी अदावत में फंसाने के लिए रंजिशन तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में करारी कोतवाल समीर सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।