फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख की गोली मारकर हत्या

Sun, 07 Dec 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसरन (55) की रविवार को पुरामुफ्ती में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए दो युवकों ने बाजार की एक दुकान के सामने बैठे पूर्व प्रमुख पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाग निकले। गर्दन में गोली धंसने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, दिनदहाड़े हुई पूर्व प्रमुख की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर एसपी रतनकांत पांडेय भी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घरवालों ने अभी किसी को नामजद नहीं किया है। पुलिस भी हत्या की वजह और कातिलों की तलाश में जुटी है। जल्द ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा। वहीं माना जा रहा है कि जमीन विवाद या किसी पुरानी रंजिश में पूर्व प्रमुख की हत्या की गई है। आईजी ने एसओ पूरामुफ्ती योगेंद्र प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव के रहने वाले रामसरन भारतीय (55) पुत्र राम खेलावन चायल ब्लाक के प्रमुख रह चुके थे। उनके बेटे सोनू ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे वे गांव के ही अनिल कुमार के साथ बाइक से पुरामुफ्ती बाजार गए थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूर्व प्रमुख बाजार में स्थित फर्नीचर की एक दुकान के सामने कुर्सी पर बैठे थे। तभी इलाहाबाद की ओर बाइक से दो युवक आए। इन युवकों ने दुकान के सामने बैठे पूर्व प्रमुख पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किया। इसमें से एक गोली उनकी गर्दन में जा धंसी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। उधर, ताबड़तोड़ फायरिंग और गोली प्रमुख को लगने की घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। चीखते-चिल्लाते लोगों के दौड़ने पर हमलावर असलहे लहराते हुए भाग निकले।
सूचना पर घरवालों के साथ ही पुरामुफ्ती कोतवाली पुलिस भी आई। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद भागे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, दिनदहाड़े पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या की खबर पर पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ आलोक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों से पूर्व प्रमुख की जमीन को लेकर रंजिश थी।
संभवत: इन्हीं रंजिशों के कारण उन्हें मारा गया है। फिलहाल अभी घरवालों ने किसी को भी नामजद नहीं किया है। पुलिस हत्या की वजह और हत्यारों की तलाश में जुटी है। दावा किया कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। एसपी ने हत्यारों की धरपकड़ को दो टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें