फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर पर सेक्रेटरी के खाते से 50 हजार निकालने का आरोप

Tue, 02 Apr 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। बैरमपुर स्थित बीओबी शाखा प्रबंधक ने एक महिला अफसर के खाते से धोखाधड़ी करके 50 हजार रुपया उड़ा दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


     महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डूडी रानी गांव की प्रियंका सिंह पुत्री धीरेन्द्र सिंह पंचायत विभाग में सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों उनकी तैनाती सिराथू ब्लॉक में है। प्रियंका की मानें तो 23 फरवरी 2019 को उन्होंने एटीएम से 10 हजार रुपया निकालने का प्रयास किया था। मशीन में रही तकनीकी खराबी के कारण रकम निकलने के बजाए फंस गई। प्रियंका का कहना है कि इसकी शिकायत उसी रोज बैरमपुर स्थित बीओबी शाखा प्रबंधक से की गई थी। प्रबंधक ने रुपया वापस खाते में भेजने की बात कही थी। बाद में उन्होंने धोखाधड़ी करते हुए 10-10 हजार करके पांच किस्तों में 50 हजार रुपया निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर प्रियंका के होश उड़ गए। महिला अफसर ने दो दिन पहले मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें