चायल (कौशाम्बी)। पुरामुफ्ती इलाके में शनिवार की शाम एक युवक ने घर के सामने खेल रही पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालिका की मां ने घटना की नामजद तहरीर दी है। एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।
बालिका शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस का युवक वहां आया और बहाने से बुलाकर उसे गांव के बाहर खेत में ले गया। हवस मिटाने के बाद युवक उसे छोड़कर भाग निकला। उधर, बालिका की चीख-पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो बालिका की हालत देख सन्न रह गए।
ग्रामीणों ने बालिका को घर पहुंचाया। उधर, बालिका की हालत देख मां-बाप घबड़ा गए। आनन-फानन में उसे लेकर पुरामुफ्ती कोतवाली लेकर पहुंचे और घटना की नामजद तहरीर दी। बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही बालिका को स्थानीय अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।