फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद लगाया जाम

Sun, 08 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल है।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया तो ट्रक में फंसी महिला करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया और चालक को पीटने के बाद मार्ग पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब पौन घंटे तक उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग का आवागमन ठप रहा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव निवासी सुरजीत सिंह यादव एक बियर शॉप में काम करता है। उसकी नौ महीने पहले मई 2014 में नवाबगंज निवासी ज्ञानचंद्र की बेटी मोना से शादी हुई थी।

वह कानपुर किदवई नगर निवासी साढू़ हिमांशु के भाई की शादी में शामिल होने पत्नी मोना (22) के साथ बाइक से कानपुर जा रहा था। दोपहर बाद करीब दो बजे उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर मगरवारा के पास सरिया मिल से तार लेकर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

मोना ट्रक में फंस गई और सुरजीत सड़क किनारे गिर गया। ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया तो मोना करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया मगर तबतक महिला की मौत हो चुकी थी। भीड़ ने ट्रक चालक की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा और सड़क पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर कोतवाली, गंगाघाट थाना पुलिस और क्यूआरटी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरफ्तार ट्रक चालक कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के कोरथा गांव का रहने वाला है। उसने अपना नाम रमेश बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तार लदे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें