फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौटी किशोरी फंदे से झूली

Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
स्थानीय थाने के हासिमपुर किनार गांव में खेत से लौटी एक किशोरी फांसी के फंदे से झूल गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि किशोरी का मानसिक संतुलन कभी-कभी खराब हो जाता था।
विज्ञापन


हासिमपुर किनार निवासी अमृत लाल, उसकी पत्नी और बेटी रत्ना बृहस्पतिवार को खेत पर काम करने गए थे। दोपहर लगभग दो बजे किशोरी खेत से पशुओं के लिए चारा लेकर घर आई। घर पहुंचने के बाद एक कमरे में रस्सी का फंदा डालकर झूल गई। खेत से घर आए मां-बाप ने नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें