ठूठीबारी में डाक्टर अयूब का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी/बरगदवा। महंत आदित्यनाथ को आतंकवादी कहे जाने के विरोध में हियुवा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। ठूठीबारी दुर्गा मंदिर से डाक्टर अयूब की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और उनका पुतला जलाया।
हियुवा के निचलौल ब्लाक संयोजक मुन्ना गुप्ता ने कहा कि पीस पार्टी के अध्यक्ष अयूब आईएसआई के एजेंट हैं। प्रशासन उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई करे अन्यथा हियुवा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान रामबचन गुप्ता, नरसिंह मद्धेशिया, संतू चौधरी, भीम सहानी, मारकंडेय चौधरी, लल्ला गुप्ता आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, हियुवा कार्यकर्ताओं की डगरूपुर राम जानकी मंदिर परिसर में हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डाक्टर अयूब आईएसआई के एजेंट हैं। कश्मीर में चल रही पाकिस्तानी गतिविधियों में वे संलिप्त हैं। पोल खुलने के भय से घबराए अयूब हियुवा के संरक्षक महंत आदित्यनाथ व हिन्दू संगठनों को आतंकवादी कह रहे हैं। प्रशासन अगर अयूब पर रासुका के तहत कार्रवाई नहीं करता है तो हियुवा उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान रूपनरायन मिश्रा, राजाराम गुप्ता,बैजनाथ गौड़, विनोद गुप्ता, सुदामा चौहान आदि मौजूद रहे।