फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी जली

Sat, 14 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी थाने के फतेहपुर सहावपुर गांव स्थित एक घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया।  आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पीड़ित का हाल बेहाल है।
विज्ञापन


फतेहपुर सहावपुर निवासी रामबाबू पुत्र सहदेव के घर शुक्रवार की दोपहर खाना बन रहा था। लगभग एक बजे चूल्हे की चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर टूट पड़े। हैंडपंप के पानी से घंटाें मशक्कत कर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ित की गृहस्थी का सामान टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखा, चारपाई, बर्तन, बिस्तर अनाज आदि जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पीड़ित कुनबा खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गया है। नुकसान का जायजा लेने के लिए शाम तक हल्का लेखपाल गांव नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें