कौशाम्बी जनपद के चायल क्षेत्र का एक अधेड़ गंभीर अपराध में लिप्त होने से जिला जेल में निरूद्ध था। दो दिन पूर्व उसे सिर और सीने में दर्द की शिकायत पर जेल से इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवर को उसकी मौत हो गई। बंदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप का माहौल है
जिले के चायत सर्किल का बुदानी गंघीर अपराध में लिप्त पाए जाने पर उसे पुलिस ने सलाखोे के पीछे भेज दिया था। कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाने से वह कई महीने से जिला जंल में बंद था। जेल सूत्रों का कहना है कि दो दिन पूर्व एकाएक बुदानी को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उसे स्थानीय स्तर पर स्वाथ्य लाभ नहीं मिलता देख जेल प्रशासन ने इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल के इमरर्जेसी वार्ड में उसका इलाज हो रहा था। बताते हैं कि एकाएक शुक्रवार की दोपहर बुदानी की हालत खराब हो गई।
चिकित्सकों ने उसे बचाने का तमाम प्रयास किया। पर, देखते ही देखते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल में निरूद्ध अपराधी की इलाज के दौरान मौत होने की भनक लगते ही जेलर एसआर दोहरे अस्पताल पहुंचे। उन्हें चिकित्सकों ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। बुदानी को कौन ऐसी गंभीर बीमारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई7 इस सवाल का जवाब देने में जेल प्रशासन कन्नी काट रहा है। जेलर का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से पूरी तत्परता दिखाई है। बंदी को इलाज के लिए एसआएएन भेजा गया। इसमें जरा सी भी लापरवही होने की बात करना उचित नहीं है।