दोेआबा में बिजली गिरने से गुरुवार को चार लोग झुलस गए। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने चारों घायलोें को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने इलाहाबाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के चादेंराई गांव निवासी राम औतार अपने परिवार के साथ गुरुवार सुबह अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहा था। दोपहर बाद अचानक तेज बारिश होने लगी इसी बीच आसमान से तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेतों में क ाम कर रहे लोगों पर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के राम औतार(50) पुत्र राजकुमार, ननकी देवी(45) पत्नी राम औतार , लवलेश(18) पुत्र राम औतार और राज लाल (8) पुत्र राजकुमार झुलस गए।
आकाशीय बिजली गिरने से आस पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां पर दो की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने इलाहाबाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया है।