फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने निगली कीटनाशक दवा, गंभीर

Sun, 14 May 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा के पभोषा गांव के एक युवक ने शनिवार की दोपहर कीट नाशक दवा निगल ली। सुबह मामूली बात को लेकर पत्नी से तीखी झड़प हुई थी। अचानक युवक की बिगड़ी हालत देख घर-परिवार के लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


   पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा गांव का रहने वाला बब्लू (28) पुत्र राम सवारे किसान है। शनिवार की सुबह मामूली बात को लेकर पत्नी से भिड़ गया। पति-पत्नी के बीच जमकर तीखी झड़प हुई। पत्नी से झगड़ने के बाद दोपहर बब्लू ने घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली। युवक की अचानक हालत बिगड़ती देख घर वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। युवक की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें