फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख का माल ले उड़े चोर

Sat, 26 Aug 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के अलीपुर जीता गांव में बृहस्पतिवार रात बेखौफ चोर निजी कर्मी के घर में सेंध लगाकर नगदी समेत ढाई लाख रुपए के गहने, बर्तन आदि समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पीड़ित परिवार की तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर जीता निवासी लाल मोहन एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। वह नौकरी के लिए बाहर रहता है। घर में उसकी पत्नी गीता देवी बच्चों के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। रात में घर पीछे दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर 10 हजार नगदी समेत सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब ढाई लाख की संपत्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी पीड़िता को सुबह हुई।

पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए गीता देवी से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनी एसओ योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
सोती रही पुलिस, बर्बाद हो गया निजी कर्मी
कौशाम्बी में बेखौफ चोर रोजाना दुकान-मकान के साथ भगवान का घर खंगाल रहे हैं। बृहस्पतिवार रात अलीपुरजीता चौकी से चंद कदम पर चोरों ने निजी कर्मी का घर खंगाल लिया और पुलिस को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों का आरोप है पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसकी मिसाल रोजाना देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें