फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर कातिलाना हमला

Sat, 23 Jan 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के परसरा गांव निवासी रामबाबू की बृहस्पतिवार की रात गोली मारकर हत्या की कोशिश की गई। तमंचे के छर्रे धंसने से वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक पर हुए कातिलाना हमले से इलाकेभर में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर गांव के ही पांच हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दिया। एसओ ने बताया कि हमला पुरानी रंजिश में हुआ है।
विज्ञापन



कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव निवासी रामबाबू (40) पुत्र छितानी लाल किसान है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे वह घर के सामने अलाव ताप रहा था। तभी चार पांच युवक नशे की हालत में पहुंचे और उससे भिड़ गए। बताया कि कहासुनी के दौरान एक युवक ने तमंचे से उस पर फायर झाेंक दिया। गोली के छर्रे बदन में धंसने से वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के शोर मचाने पर हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। युवक पर हुए कातिलाना हमले की सूचना मिलते ही कोखराज एसओ टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 देर रात पुलिस ने घायल के भाई श्यामबाबू की तहरीर पर गांव के राजेश कुमार, ईश्वर चंद्र, राकेश कुमार, राजीव कुमार समेत पांच हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ कोखराज विपिन त्रिवेदी ने बताया कि पुरानी रंजिश में हमले की बात प्रकाश में आ रही है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि हमलावर शराब के नशे में धुत थे। घर पर चढ़ दादागीरी का विरोध करने पर हमला किया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात और हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें