फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन के घर बरपा दबंगों का कहर

Mon, 26 Oct 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाली विवाद की खुन्नस में रविवार को मंझनपुर कस्बे के नेतानगर मोहल्ले में दबंग ने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसन के घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग जुट गए। लोगों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नेतानगर मोहल्ले की रहने वाली किरन देवी का पड़ोसी से नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जलनिकासी को लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच झगड़ा भी हो चुका है। रविवार की सुबह भी दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


इसी कहासुनी को लेकर रविवार की शाम पड़ोसी ने साथियों के साथ किरन देवी के घर पर हमला कर दिया। घर में घुस तोड़-फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। हमले से जान बचाने के लिए वह चीखने-चिल्लाने लगी। मारपीट का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मोहल्ले के लोगों को आता देख हमलावर किरन और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। उधर, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवाहिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। मारपीट की इस घटना दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें