फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई युवती से दुराचार की कोशिश

Mon, 26 Oct 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके की एक युवती के साथ रविवार की शाम पड़ोसी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। लोगों के दौड़ने पर कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती रविवार की शाम खेत की ओर गई थी। उसे खेत की ओर अकेली जाते देख पीछे-पीछे गांव का एक युवक भी चला गया।

रास्ते में उसे दबोचकर वह झाड़ी में खींचने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे गांववाले दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक कहीं भी शिकायत पर युवती और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना से सहमी युवती भागकर घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी युवक की करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। देर शाम युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि अभियुक्त की तलाश में दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार था। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें