फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर आग का गोला बना युवक

Sun, 05 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शनिवार की रात एक युवक घर के भीतर आग का गोला बन गया। चीख-पुकार पर घरवालों के साथ मोहल्ले के लोगों ने युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है। चर्चा है कि घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी नत्थू किसान है। रात उनका बेटा रामू (24) परिजनों के साथ खाना पीना करने के बाद कमरा पहुंचा और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। युवक की चीख सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल भेज दिया। चर्चा है कि रात परिजनों से तीखी झड़प होने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक के इस कदम से घर-परिवार के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें