फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवा में विवाहिता ने दुराचार की कोशिश, फाडे़ कपड़े

Mon, 24 Aug 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा इलाके में शनिवार की शाम खेत की ओर गई विवाहिता से दरिंदों ने दुराचार का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि शिकायत पर इलाकाई पुलिस ने कार्रवाई न करके सुलह-समझौता करा दिया। सोमवार  को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की शाम मोहल्ले की रहने वाली एक किशोरी के साथ खेत की ओर गई थी। बताया कि पहले से घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक मुंह दबाकर उसके साथ गैंगरेप का प्रयास करने लगे।

दरिंदों के चंगुल में फंसी विवाहिता को देख साथ रही किशोरी चीखते हुए गांव की ओर दौड़ी। चीख-पुकार सुन गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का देख युवक विवाहिता को कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।  सुबह थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस मनचले युवकों के खिलाफ कार्रवाई न करके जबरन सुलह करवा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता सोमवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी एसए पंकज ने पीड़िता ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पड़ोसी युवकों की दादागीरी के बाद से विवाहिता डरी-सहमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें