फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहों ने किसानों को बेरहमी से पीटा

Mon, 17 Aug 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मवेशी चराने से मना करने पर चरवाहों ने पिपरी थाने के चिल्ला मोंजस्ता गांव के तीन किसानों को बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव किया तब जाकर तीनों की जान बच सकी। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि हमलावरों  के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला मोंजस्ता गांव निवासी पुन्ना, फूलचंद्र और राजकुमार का खेत गांव के बाहर है। किसानों का कहना है कि पड़ोसी गांव कटहुला के कुछ चरवाहे आए दिन उनका खेत मवेशियों से चरा देते हैं।

सोमवार की सुबह भी आधा दर्जन की संख्या में आए चरवाहे किसानों के खेत में अपने मवेशी चरा रहे थे। इसका विरोध करने पर चरवाहों ने तीनों किसानों को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह उनकी जांच कराई। हमलावर चरवाहों के चंगुल से छूटने के बाद घायल किसानों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की। एसओ विनोद यादव ने बताया कि घायलों की तहरीर पर कटहुला गांव निवासी चरवाह जगन्नाथ पाल, दहाड़ी पाल, पिंटू पाल और लालमन पाल समेत चार नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें