फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने रसोइया से किया दुष्कर्म का प्रयास, जेल

Sun, 16 Aug 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में शनिवार को स्वाधीनता दिवस पर एक शिक्षक ने रसोइया के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर शिक्षक ने नौकरी से निकालने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षक के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता गांव के ही प्राथमिक स्कूल में रसोइया है। बताया कि शनिवार को वह स्वाधीनता दिवस पर स्कूल गई थी। सुबह उसे अकेली देख शिक्षक ने सामान देने के बहाने कमरे में बुलाया। कमरे पहुंचते ही शिक्षक ने उसे दबोच लिया और जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। शिक्षक की नीयत भांप रसोइया खुद को छुड़ाते हुए शोर मचाने लगी।

 उसके शोर मचाने पर शिक्षक ने उसे स्कूल से निकालने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। शिक्षक की करतूत की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली। एसओ ने बताया पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। अभियुक्त शिक्षक का चालान कर दिया गया है। शिक्षक की करतूत से गांव के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें