फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर रात भर हैरान रही खाकी

Wed, 29 Jul 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी थाना क्षेत्र के ऐड़हरा गांव की एक महिला ने सोमवार रात 100 नम्बर पर फोन कर बेटे के अपहरण की सूचना देकर जिले भर की पुलिस को हैरान कर दिया। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जांच पड़ताल के दौरान युवक घर पर ही सोता मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। एसओ ने बताया कि महिला को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के ऐड़हरा गांव की बृजकली ने सोमवार रात करीब दस बजे 100 नम्बर पर फोन कर बताया कि उसके 20 वर्षीय बेटे निराले को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया है। अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय, सीओ मंझनपुर पुर्णेंदु सिंह, सीओ चायल आलोक मिश्र, करारी, मंझनपुर, पश्चिमशरीरा, सरायअकिल पिपरी आदि थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने चारों ओर घेराबंदी भी की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई। करीब एक घंटे तक चली पड़ताल के बाद पता चला कि युवक घर में ही सो रहा है। इसके बाद पुलिस अफसरों ने फर्जी सूचना देने वाली महिला को जमकर फटकारा। एसओ धनंजय वर्मा ने बताया कि महिला कि गांव में किसी से रंजिश है। दुश्मन को फंसाने के लिए उसने ऐसी सूचना दी थी। महिला होने के नाते उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें