फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर दबंग का उत्पात, तीन पर केस

Wed, 03 Feb 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में सोमवार शाम हैदरगंज (बिहका) गांव में दबंग पड़ोसी ने एक व्यक्ति के घर में जमकर उत्पात मचाया। घर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दंपति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर पर गांववालों को आते देख हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकला। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करया गया। घटना की तहरीर थाने में दी गई। पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हैदरगंज बिहका गांव निवासी गनपत सिंह पुत्र झल्लू किसान है। इसका जमीन पर कब्जे को लेकर  पड़ोसी से रंजिश है। इसी अदावत में सोमवार शाम दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद ही पड़ोसी ने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे हमलावरों ने घर में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गनपत और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं पड़ोसी की पिटाई से घायल पति, पत्नी को गांववालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर तीन हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें