फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने महिला से की छेड़खानी

Wed, 24 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी इलाके की एक विवाहिता से मनचलों ने मंगलवार सुबह छेड़खानी की। विवाहिता को झुरमुट में घसीटने लगे। शोर पर गांववालों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सैनी पुलिस ने विवाहिता को डांटकर थाने से भगा दिया। बुधवार को उसने शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता का पति जेल में है। ऐसे में बच्चों के निवाले के इंतजाम को उसे मजदूरी करनी पड़ती है। मंगलवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए जा रही थी। इस दौरान वह एक कस्बे में आरा मशीन के पास पहुंची। तभी पड़ोसी गांव के तीन युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उससे उल्टी-सीधी बातें करते हुए तीनों युवक छेड़खानी करने लगे। इतना ही नहीं उसे पकड़कर गेहूं के खेत की ओर घसीटकर ले जाने लगे। युवकों की बदनीयती भांपकर वह चिल्लाने लगी।

इस पर ग्रामीणों को आता देख उसे धममकियां देते हुए तीनों मनचले भाग निकले। ग्रामीणों ने विवाहिता की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। घटना से सहमी विवाहिता घर चली गई। घंटेभर बाद वह सैनी कोतवाली गई और युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इल्जाम है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस की मनमानी से परेशान विवाहिता ने बुधवार को मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी वीके मिश्रा ने सैनी कोतवाल को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें