फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज ननमई गांव में रंजिश में सोमवार शाम दबंगाें ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने दंपति को पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव निवासी अमर सिंह किसान है। बताया कि पड़ोसी से रंजिश चल रही है। इसी अदावत में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथी के साथ मिलकर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने अमर सिंह और उसकी पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। शोर पर परिवार के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें