फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान जाओ वरना, बिगाड़ दूंगा चेहरा

Sun, 21 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छेड़खानी, छीटाकशी करने का विरोध करने पर शोहदे ने पुरामुफ्ती इलाके की एक छात्रा को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी है। दो महीने से युवक स्कूल आते-जाते वक्त शोहदा छात्रा को परेशान करता है। शोहदे की हरकत परिजनों से बताते हुए शनिवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आपबीती पुलिस को बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा इलाके के एक कालेज में बीए की पढ़ाई करती है। बताया कि पड़ोसी गांव का एक युवक कालेज-आते-जाते वक्त उसके साथ छेड़खानी करता है। शोहदे की हरकत से आजिज छात्रा ने शनिवार को छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने उसे धमकी दे दी कि मेरी बात मान लो, वरना तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दूंगा। शोहदे की धमकी से सहमी छात्रा घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की शाम भुक्तभोगी पिता छात्रा को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पुरामुफ्ती राकेश सरोज ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की तहकीकात और युवक की तलाश कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें