फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से भरा ट्रक पलटा चालक-खलासी घायल

Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू से भरा एक ट्रक मंगलवार सुबह बेकाबू होकर अंतू का पुरा गांव के समीप पलट गया। इससे चालक और खलासी घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

फतेहपुर के यमुनाघाट से बालू लेकर मंगलवार की दोपहर एक ट्रक प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक सैनी-कालाकांकर मार्ग पर अंतू का पुरा गांव के समीप पहुंचा। बारिश के कारण सड़क गीली होने के कारण ओवरलोड ट्रक का टायर धंस गया।

इससे अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे पलट गया। ट्रक चालक दीपक कुमार (45) निवासी संग्रामगढ़ प्रतापगढ़ और खलासी राज बहादुर (38) निवासी मानिकपुर प्रतापगढ़ घायल हो गए। ग्रामीणों ने देवीगंज चौकी पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें