फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कंटेनर के बाद अब टेंपो से पशुतस्करी

Sun, 14 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस को झांसा देने के लिए शातिर तस्कर वाहन बदल कर पशु तस्करी कर रहे हैं। पशु तस्करों ने अब ट्रक, कंटेनर छोड़कर टेंपो का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान जुबरा तिराहे पर मवेशियों से भरा टेंपो पकड़कर इसका खुलासा किया। टेंपो में 6 बछड़े मिले। पुलिस ने 3 पशुतस्करों को भी दबोचा है। चौकी प्रभारी नारा ने बताया कि तस्कर मवेशियों को वध के लिए गैरप्रांत भेजने की जुगत में थे।


द्वाबा के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं को वध के लिए गैर प्रांत भेजने वाले तस्कर पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी पशुओं की खेप भेजने में कोई कमी नहीं आ रही है। यही नहीं पुलिस के ट्रक और कंटेनरों पर नजर रखने के कारण शातिर तस्करों ने जानवरों को ढोने के लिए अब टेंपो का सहारा लेना शुरू कर दिया है। वे एक जिले से दूसरे जिले तक टेंपो से इन जानवरों को भेजने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने जुबरा तिराहे के समीप जानवरों से भरे टेंपो को पकड़ा। पुलिस ने जानवर भरे टेंपो के साथ तीन तस्करों को भी पकड़ा है। पकड़े गए पशु तस्कर गुड्डू, गौरी और गोरेलाल सरसवां के रहने वाले हैं। चौकी नारा के प्रभारी पीके यादव ने बताया कि पूछताछ में पशुतस्करों ने बताया कि वे जानवरों को चित्रकूट से टेंपो में भरकर ले आए हैं। अब इन्हें यहां से बिहार ले जाना था। पुलिस ने पशुतस्करों को जेल भेजते हुए बरामद जानवरों को जुबरा गांव के किसानों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें