फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की धुंध में चोराें की चांदी

Sun, 01 Jan 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोहरे की धुंध चोर-उचक्कों के लिए मुफीद साबित हो रहा है। ठंड का फायदा उठाते हुए बेखौफ चोरों का गिरोह एक के बाद एक मकान-दुकान खंगाल रहा है। शुक्रवार की रात मंझनपुर कोतवाली के भद्द्ुरपुर गांव में चोरों का गिरोह एक ही रात तीन घरों से नगदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के बाद चोरों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्द्ुरपुर गांव निवासी अर्जुन सिंह पुत्र सुघर सिंह ने घर के एक कमरे में किराने की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ पांच हजार नगदी समेत चीनी, घी, तेल समेत करीब 55 हजार का सामान पार कर दिया। यहां के बाद चोरों ने पड़ोसी अश्वनी सिंह के घर सेंधमारी की। नकब लगाकर घर के भीतर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ 11 हजार नगदी समेत करीब एक लाख के गहने समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने बृजेश कुमार पुत्र रामेश्वर सिंह के घर नकब लगाकर करीब दो लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़ितों से तहरीर लेकर चोरों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी है। उधर एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत पसरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें