फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों ने दुकानदार को पीटते हुए तानी राइफल

Sun, 17 Dec 2017 12:21 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिपरी के कटौहला गांव में पान खाने गए युवकों ने पांच सौ का फुटकर नहीं देने पर दुकानदार को पीटते हुए राइफल लेकर दौड़ा लिया। भरे बाजार युवकों का तांडव देख अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के कटौहला गांव निवासी भैयालाल प्रजापति पुत्र किशोरी लाल ने स्थानीय चौराहे पर पान की गुमटी खोल रखी है। बताया कि शाम को गांव के तीन-चार युवक दुकान पर पहुंचे और पान खाया। इसके बाद पांच सौ रुपए का नोट थमा दिया। नोट लेते हुए दुकानदार ने फुटकर नहीं होने की बात कही तो युवक भड़क गए।

दुकानदार को पीटते हुए युवकों ने राइफल लेकर दौड़ा लिया और दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी। भरे  बाजार युवकों का तांडव देख अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों के चंगुल से छूटा दुकानदार शिकायत लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें