सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुरुकुल आश्रम व संयारा मोड़ के समीप रविवार को हुए हादसों में दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। दंपति कार में सवार थे, सामने से आ रही दूसरी कार की टक्कर से वह घायल हुए।
फतेहपुर के दयालपुर (खागा) निवासी लालमणि मौर्य रविवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ कार से इलाहाबाद जा रहे थे। कार सुशील कुमार चला रहे थे। रविवार दोपहर अचानक उन्होंने गुरुकुल आश्रम के सामने से कार को सिराथू की ओर मुड़वा दिया। इससे कानपुर की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी व लालमणि मौर्य को चोटें आई हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैनी कोतवाली पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। इसी तरह संयारा मोड़ के समीप केसरिया निवासी राकेश निर्मल की बाइक में सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में राकेश निर्मल व उसके साथ बाइक में बैठे रहे दस वर्षीय मोहित व 12 वर्षीय आरती घायल हो गई। तीनों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर हादसे के बाद टक्कर मारने वाला युवक बाइक लेकर भाग निकला।