फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवक को पीटा, की लूटपाट

Sat, 09 Feb 2019 12:17 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कठारे गांव में गुरुवार शाम  रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक युवक को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि गृहस्थी का सामान तोड़ डाला और लूटपाट भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


    कठारे निवासी सधवा पुत्र स्व. देवनाथ ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से एक जमीन को लेकर उसका झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो गुरुवार शाम भी दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए युवक घर में घुस गया तो हमलावरों ने उसे भीतर घुसकर पीटा। गृहस्थी का हजारों रुपया कीमत का सामान तोड़ डाला।

बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपया भी लूट लिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया पुलिस ने उमाशंकर, पप्पू, प्यारेलाल व बिल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें