कस्बे के एक प्रतिष्ठित घराने से ताल्लुक रखने वाली छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। स्नातक कर रही छात्रा को वह काफी दिनों से परेशान कर रहा था। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिराथू के एक प्रतिष्ठित परिवार की बेटी स्नातक की छात्रा है। छात्रा के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला जीतेंद्र पटेल उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता था। शनिवार को मौका पाकर पड़ोसी जीतेंद्र ने छात्रा के साथ बदसलूकी की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घटना की तहरीर छात्रा के भाई ने सैनी कोतवाली पुलिस को दी। मामला प्रतिष्ठित परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।
कोतवाली पुलिस ने आला अफसरों को घटना से अवगत कराया तो वह भी दंग रह गए। एसपी के निर्देश पर रविवार को आरोपी युवक जीतेंद्र के खिलाफ छेड़खानी और गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि सैनी कोतवाल अनंत प्रकाश त्रिपाठी पूरे मामले पर पर्दा डालने में जुटे रहे। उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया। वहीं एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली थी। प्रकरण की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में विधि संगत कार्यवाई की जाएगी।