फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयाहू से दुराचार की कोशिश

Thu, 05 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक अधेड़ ने दो दिन पहले जेठ-भयाहू के रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश की। उसने विवाहिता को दबोचकर उसके साथ मनमानी करने का प्रयास किया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने की रिपोर्ट कर ली है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही गई युवती ने बताया कि सोमवार को वह घर में अकेली थी। तभी उसके जेठ ने रिश्ते को कलंकित करने का प्रयास करते हुए उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके ऊपर झूठा आरोप लगाकर घर से भगा देने की धमकी भी दी। उधर, शाम को घर लौटने पर उसने अपने पति और सास को जेठ की करतूत की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने पर ससुरालवालों ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। बल्कि उसे ही पीटकर घर से निकाल दिया।

ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज विवाहिता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। साथ ही पीड़िता ने घटना की तहरीर पिपरी कोतवाली पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ पिपरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें