फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप की कोशिश, जेठानी की पिटाई

Sat, 19 Jan 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिपरी कोतवाली इलाके में शुक्रवार को घास छीलने गई एक विवाहिता के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोरगुल पर मदद को पहुंची जेठानी को आरोपी ने पीट दिया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का पति मजदूरी करता है। शुक्रवार की सुबह वह मजदूरी करने के लिए प्रयागराज गया था। दोपहर में उसकी पत्नी जेठानी के साथ मवेशियों के लिए घास छीलने गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर जेठानी मदद को पहुंची तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों को काफी चोटें आई हैं। महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें