पूरामुफती के मनौरी बाजार स्थित ऑटो स्टैंड पर आने जाने वाले लोगों से बदसलूकी की जाती है। यह सब ऑटो चालक व वाहन में सवारी बैठाने वाले लोग करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती है। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस की ओर प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से इलाकाई लोगों में नाराजगी है।